शिकायत बोल

शिकायत बोल
ऐसा कौन होगा जिसे किसी से कभी कोई शिकायत न हो। शिकायत या शिकायतें होना सामान्य और स्वाभाविक बात है जो हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। हम कहीं जाएं या कोई काम करें अपनों से या गैरों से कोई न कोई शिकायत हो ही जाती है-छोटी या बड़ी, सहनीय या असहनीय। अपनों से, गैरों से या फ़िर खरीदे गये उत्पादों, कम्पनियों, विभिन्न सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की सेवाओं, लोगों के व्यवहार-आदतों, सरकार-प्रशासन से कोई शिकायत हो तो उसे/उन्हें इस मंच शिकायत बोल पर रखिए। शिकायत अवश्य कीजिए, चुप मत बैठिए। आपको किसी भी प्रकार की किसी से कोई शिकायत हो तोर उसे आप औरों के सामने शिकायत बोल में रखिए। इसका कम या अधिक, असर अवश्य पड़ता है। लोगों को जागरूक और सावधान होने में सहायता मिलती है। विभिन्न मामलों में सुधार की आशा भी रहती है। अपनी बात संक्षेप में संयत और सरल बोलचाल की भाषा में हिन्दी यूनीकोड, हिन्दी (कृतिदेव फ़ोन्ट) या रोमन में लिखकर भेजिए। आवश्यक हो तो सम्बधित फ़ोटो, चित्र या दस्तावेज जेपीजी फ़ार्मेट में साथ ही भेजिए।
इस शिकायत बोल मंच के बारे में अपने इष्ट-मित्रों को भी बताएं।
ई-मेल: शिकायत बोल
shikayatbol@gmail.com
फ़ेसबुक पर

बुधवार, 20 जून 2012

खुदरा मूल्य

खुदरा मूल्य की औकात
एमआरपी बेमतलब
१३० रुपये के कागज का अधिकतम
अंकित खुदरा मूल्य: २१० रुपये
हाल ही में मैंने ए-४ आकार का कागज़ का पैकिट १३० रुपये देकर खरीदा जिस पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) २१० रुपये अंकित है। यह क्या बदमाशी है। ग्राहक की एमआरपी के नाम पर भी ठगाई। 
अब भी दुकानदार पर ही निर्भर है कि वह ग्राहक को सामान कितने में दे। एमआरपी की सीमा भी इसमें बाधक नहीं है। अनेक वस्तुएं एमआरपी से अधिक दाम पर भी बिक रही हैं। लेना है तो लो वरना खिसको... 
सरकार कहती है- जागो ग्राहक जागो! 
चौकीदार भी कहता है- जागते रहो!

सोमवार, 18 जून 2012

सावधान

Do not respond to calls from +375
सावधान: +375 से आने वाली कॉल उठाने पर आपके कट सकते हैं 20 रुपये
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी खास मोबाइल नंबर से आने वाली कॉलों के प्रति सावधानी बरतनें को कहा जा रहा है। इससे पहले भी अंतराष्‍ट्रीय नंबरों की कॉल रिसीव करने पर लोगों की जेब खाली हो जाया करती थी। अब दुबारा से +375 कोड से शुरू होने वाले नंबर लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
जैसे ही +375 नंबर से आने वाली मिस कॉल में पलटकर कोई बैक कॉल करता है तो उसके खाते से 15 से लेकर 20 रुपए तक कट जाते हैं। दूसरी तरफ से कॉल रिसीव तो हो जाती है मगर आपको अश्‍लील आवाजें तथा बातचीत सुनाई देगी। इसी साल जनवरी में वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को ऐसी कॉल्‍स को नजर अंदाज करने को कहा था।
पिछली बार जब भारत में मोबाइल उपभोक्‍ताओं को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लॉटरी की धोखाधडी से संबंधित कॉल आती थीं। इस तरह की खबरें भारत में भले ही नई हों मगर पश्चिमी देशों में यह काफी पुरानी है। तो अगली बार अगर आपके फोन पर +375 कोड वाले नंबर से कोई कॉल आए तो जरा संभल कर रिसीव करें।
साभार: हिन्दी गिज़्बॉट

नोट पर गणेश

इण्डोनेशिया की मुद्रा पर श्री गणेश
इण्डोनेशिया के नोट पर भगवान श्री गणेश का चित्र: हम धर्म निरपेक्ष लोगों में क्या इतनी हिम्मत है कि हम अपने देश की मुद्रा पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए भी उनका चित्र अंकित कर सकें?
---------------------------------------------
गांधी को तो किसी तरह झेल लिया...लेकिन अब यदि भारतीय मुद्रा पर एक ‘चेन स्मोकर रंगीले चाचा’ को भी जगह मिल गयी तो भगत सिंह, सावरकर और तिलक की आत्मा को कष्ट होगा वह अकल्पनीय है।
यदि ऐसा हुआ तो संतोष की एकमात्र बात यह होगी कि अभी सिर्फ़ गांधी की तस्वीर पर थूक लगाकर नोट गिनते हैं...फ़िर उस थूक पर रंगीले चाचा का भी बराबर का अधिकार होगा।
उल्लेखनीय है कि मुस्लिम देश इण्डोनेशिया के नोटों (Rupaiyah) पर गणेशजी का चित्र है।
• सुरेश चिपलूणकर/फ़ेसबुक में
देखें- भारतीय सिक्कों पर ‘क्रॉस’

सोमवार, 30 अप्रैल 2012

रचनाकार

सेवाभाव-बेभाव
फ़ेसबुक, ऑर्कुट, गूगल प्लस, बज़ जैसी कई सोशल नेटवर्किंग साइटों के अलावा मेरे 
कार्टून कई फ़ोकटिया वेबसाइटों पर भी मेरे कार्टून नियमित छप रहे हैं!
कार्टून: © T.C. Chander

‘........’ एक अव्यावसायिक पत्रिका (या ई-पत्रिका) है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित अनुमति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। किसी भी रचनाकार को हमारे द्वारा किसी प्रकार का मेहनताना नहीं दिया जाता है। हमारा ध्येय है कला, साहित्य, संस्कृति वगैरह की सेवा करने में फ़ालतू के खर्चों यानी फ़िजूलखर्ची से बचकर चला जाए।
आपने प्राय: कई जगह ऐसा ही पढ़ा होगा...इस विवरण में विवरण के पीछे के मतलब को भी स्पष्ट किया गया है।

एटीएम कोड

सावधान  
(२४ घण्टे आपकी सेवा में, दान स्वीकार केन्द्र. खुले पैसे उपलब्ध)


यदि कोई एटीएम कार्ड समेत आपका अपहरण कर ले तो विरोध मत कीजिए। अपहर्ता की इच्छानुसार अपना एटीएम कार्ड मशीन में कार्ड डालिए। अपना कोड उलटे क्रम यानी रिवर्स में डायल कीजिए। जैसे यदि आपका कोड 1234 है तो उसकी जगह 4321 डायल कीजिए। ऐसा करने पर एटीएम खतरे को भाँपकर पैसा तो निकालेगा लेकिन आधा एटीएम कार्ड मशीन में फँसा रह जायेगा। इसी बीच एटीएम मशीन खतरे को भाँपकर बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित कर देगी और साथ ही एटीएमका दरवाजा स्वत: बन्द यानी ऑटो लॉक हो जाएगा। इस तरह बगैर अपहर्ता को भनक लगे आप सुरक्षित बच जाएंगे। एटीएम में पहले से ही ऐसा सिक्योरिटी मैकेनिज्म मौज़ूद है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। 
प्रकाश अस्थाना/फ़ेसबुक            कार्टून: © T.C. Chander

शनिवार, 28 अप्रैल 2012

गधा

‘ग’ से गधा

गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

कृपा
बाबा, किसी तरह २००० रुपये की जुगाड़ करके आपकी कृपा पाने का टिकट लेकर आया हूं। बताएं मैं अरबपति कैसे बनूंगा? बाबा से भक्त कल्लू ने पूछा।
अरे इस बदमाश पर जूतों की कृपा बरसाओ और लात मारकर बाहर निकाल दो...साला हमारी होड़ करने के लिए हमसे ही आइडिया मांग रहा है! बाबा ने चिल्लाकर कहा।
‘निर्मल बाबा उवाच’ नामक काल्पनिक पुस्तक से साभार

बुधवार, 14 दिसंबर 2011

शर्मनाक सानिया

यह है भारत में जन्मी और पाकिस्तान में ब्याही टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा। 
आप खुद देखिए कि यह क्या कर ही है...
लिन्क: सानिया मिर्ज़ा