शिकायत बोल

शिकायत बोल
ऐसा कौन होगा जिसे किसी से कभी कोई शिकायत न हो। शिकायत या शिकायतें होना सामान्य और स्वाभाविक बात है जो हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। हम कहीं जाएं या कोई काम करें अपनों से या गैरों से कोई न कोई शिकायत हो ही जाती है-छोटी या बड़ी, सहनीय या असहनीय। अपनों से, गैरों से या फ़िर खरीदे गये उत्पादों, कम्पनियों, विभिन्न सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की सेवाओं, लोगों के व्यवहार-आदतों, सरकार-प्रशासन से कोई शिकायत हो तो उसे/उन्हें इस मंच शिकायत बोल पर रखिए। शिकायत अवश्य कीजिए, चुप मत बैठिए। आपको किसी भी प्रकार की किसी से कोई शिकायत हो तोर उसे आप औरों के सामने शिकायत बोल में रखिए। इसका कम या अधिक, असर अवश्य पड़ता है। लोगों को जागरूक और सावधान होने में सहायता मिलती है। विभिन्न मामलों में सुधार की आशा भी रहती है। अपनी बात संक्षेप में संयत और सरल बोलचाल की भाषा में हिन्दी यूनीकोड, हिन्दी (कृतिदेव फ़ोन्ट) या रोमन में लिखकर भेजिए। आवश्यक हो तो सम्बधित फ़ोटो, चित्र या दस्तावेज जेपीजी फ़ार्मेट में साथ ही भेजिए।
इस शिकायत बोल मंच के बारे में अपने इष्ट-मित्रों को भी बताएं।
ई-मेल: शिकायत बोल
shikayatbol@gmail.com
फ़ेसबुक पर

बुधवार, 18 दिसंबर 2013

कार्टून

अखबारों में छपें खूब कार्टून
मुद्दे की बात यह है कि हर अखबार-पत्रिका में एकाधिक कार्टून अनिवार्य रूप से छपने चाहिए। इसके लिए एक सजग पाठक और कार्टून प्रेमी होने के नाते के नाते आप जो अखबार लेते हैं उसे नियमित रूप से अलग-अलग कार्टूनिस्टों के बनाए अधिक कार्टून छापने के लिए पत्र लिखें, ई-मेल करें... लिखते रहें, करते रहें।*
आज का अखबार देखा। कई बार सोचा कि विज्ञापन और पठनीय (?) सामग्री का अनुपात देखा जाए। २ रुपये से ४.५० रुपये में बदले हुए दिल्ली के दैनिक हिन्दुस्तान में आज २०+४ (मूवी मैज़िक- कुछ छोटे आकार के पृष्ठ)+१० (सर्च इंजन- वर्गीकृत/डिस्प्ले विज्ञापन)=३४ पृष्ठ हैं। कुल मुद्रित क्षेत्र (प्रिण्ट एरिया) है- लगभग ५६६८९२ वर्ग सेमी.। इसमें विज्ञापन ३३४७७.७ वर्ग सेमी क्षेत्र में छपे हैं, जब कि पठनीय (?) सामग्री २३२११.५ वर्ग सेमी. छपी है। इस तरह अखबार में लगभग ५९.०५ % विज्ञापन हैं और ४०.९५% सामग्री। यह सिर्फ़ एक अखबार के एक संस्करण की तस्वीर है।
पूरे अखबार में सम्पादकीय पृष्ठ पर एक कार्टून है। पहले पन्ने का पॉकेट कार्टून बन्द कर दिया गया है। भीतर एक कार्टून छपता है छपता है जो प्राय: गायब रहता है। फ़िल्म-टीवी और ऐसी ही तमाम सामग्री आवश्यक रूप से मौजूद रहती है- पाठकों की रुचि के नाम पर। रविवारीय अंक का पहले इन्तज़ार रहता थ, उसे प्राय: संजोकर रखा जाता था। और अब, रविवार को मैं सबसे पहले अपने अखबार के परिशिष्ट ‘मूवीमैज़िक’ को अखबार से निकालकर दूर रख देता हूं। एक पाठक के नाते मैं ऐसा कर सकता हूं।
क्या साधन सम्पन्न इस अखबार में देश के कुछ कार्टूनिस्टों के गैर राजनीतिक यानी पारिवारिक सामाजिक कार्टून और कार्टून स्ट्रिप नहीं छापे जा सकते! कमोवेश यही हाल देश के अन्य छोटे-बड़े अखबारों का भी है। सभी ‘पाठकों की पसन्द’ की सामग्री छाप रहे हैं और पता नहीं इन्हें पाठकों की पसन्द पता कैसे चलती है?
मुद्दे की बात यह है कि हर अखबार-पत्रिका में एकाधिक कार्टून अनिवार्य रूप से छपने चाहिए। इसके लिए एक सजग पाठक और कार्टून प्रेमी होने के नाते के नाते आप जो अखबार लेते हैं उसे नियमित रूप से अलग-अलग कार्टूनिस्टों के बनाए अधिक कार्टून छापने के लिए पत्र लिखें, ई-मेल करें...लिखते रहें, करते रहें।
हो सकता है आपको लगे मैं स्वार्थी हूं और मैं अपनी बात थोप रहा हूं। बिल्कुल, मैं स्वार्थी हूं- कार्टून, कार्टून कला और कार्टूनिस्टों के हित में (इनमें मैं भी शामिल हूं) मुझे यह भी स्वीकार है! आप साथ हैं तो आप और हम मिलकर स्थिति बदल सकते हैं।
*(ऊपर दिए आंकड़े कुछ माह पुराने और अनुमानित हैं इन्हें मानक न मानें- बस थोड़ी जानकारी साझा करने के लिए यह सिर खपाई की गयी है।)
• कार्टूनिस्ट चन्दर
शिकायत बोल- http://shikayatbol.blogspot.in/
http://cartoonnewshindi.blogspot.in/
-->

नामकरण

हत्यारे और बलात्कारियों के नाम पर  हैं कई शहरों के नाम
बड़े आकार में देखने हेतु ग्राफ़िक पर क्लिक करें
आज भी कई शहरों के नाम अंग्रेजों के उन क्रूर अधिकारियों के नाम रखे हुए हैं जिन्होंने भारत की अनेक माँ-बहनों के साथ बलात्कार किेए, किसानों को बेघर किया, हमारी संस्कृति को कमजोर किया, हमारी संपदा को लूटा जैसे लेंड्स डाउन (उतराखंड ), मक्लीयोड गंज, डलहोजी (हिमाचाल प्रदेश ), वास्को डी गामा (गोवा ) आदि।
आश्चर्य की बात यह है कि जो पार्टी अपने आप को राष्ट्रवादी पार्टी कहती है उसके शासन ने भी इन राज्यों इन नामों को बदला नहीं हैं।
अब आप ही बताइए हम किसका भरोसा करें। हमारी लड़ाई तो इस देश में कोई नहीं लड़ रहा है। हम तो अकेले पड़ गये हैं। आजकल जो अकेले रह गए हैं वो ही सनातनी कहलाते हैं।
नोट : फोटो में डलहोजी और मेक्लिओद गंज हिमाचल प्रदेश में हैं।
जो राष्ट्र आजादी के बाद अपने अस्तित्व और स्वाभिमान के लड़ाई नहीं लडेगा वो किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता है।
- महामना राजीव दीक्षित
स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ
-->

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2013

अमूल का धोखा

अमूल की पैकिंग
आज यानी २२/१०/१३ (22/10/13) को जब अमूल गोल्ड यानी शुद्ध फ़ुल क्रीम दूध घर में आया तो ५०० मिली के तीनों पैकिटों पर पैकिंग की तारीख २४/१०/१३ (24/10/13) छपी देखकर आश्चर्य हुआ। सच, यह भारत है यहां सब हो सकता है। कोई देखने वाला नहीं है।
चारों ओर मनमानी है। अमूल का जब मन करता है तब १-२ रुपये प्रति लि. दूध की दर बढ़ा दी जाती है। किसानों से १८-२० रुपये लि. का खरीदा गया दूध हमारे पास आते-आते ४२ रु. लि. हो जाता है- प्रोसेस व पैकिंग के कारण। जैसा कि शुद्ध दूध का दावा किया जाता है, कौन जाने हम क्या पी रहे हैं। कई बार सुनने में आया है कि खरीदे गये दूध से बेचे गये दूध की मात्रा अधिक होती है। वह अतिरिक्त दूध कहां से आया? आयातित पाउडर का बना या....। जिस देश में रोजाना हज़ारों-लाखों पशु कट रहे हों वहां दूध की मात्रा पर आज नहीं तो जल्दी ही सवाल उठेंगे। ये दूध कम्पनियां मुनाफ़े के लिए तमाम अन्य उत्पाद भी बनाती हैं।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

आधार

आधार में पलीता
ये है नंदन नीलेकनी। ये भारत सरकार में युनिक आईडेण्टिटी (UID) और आधार कार्ड स्कीम के मुखिया है।. ये भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के सहसंस्थापक थे और उसके चेयरमैन भी रहे। बाद मे 2009 मे कम्पनी से इस्तीफ़ा देकर भारत सरकार ली इस योजना के मुखिया बने।
नंदन नीलेक आजकल काफी चर्चा में हैं. इसके दो कारण हैं.
1- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आधार कार्ड की अनिवार्यता को रद्द किया जाना।
2- 19 सितम्बर को इनके दिये बयान के अनुसार जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
आधार कार्ड योजना शुरुआत से ही शक के दायरे मे रही है। जो सबसे बङा तथ्य हम अपने पेज के माध्यम से रख रहे हैं वो यह है की आधार कार्ड और यूआईडी की सारी जानकारी इकठ्ठा करने की जिम्मेवारी जिस कम्पनी को दी गयी है वह अमेरिकन जासूसी संस्था CIA की सहयोगी है। उसका नाम एल-१ आइडेण्टिटी सॉल्यूशन्स  (L-1 identity solutions) है।
भारत सरकार ने जहां हर नागरिक की इतनी महत्वपपूर्ण जानकारी के इच्छा के नाम पर ह्वुआई और देवास से समझौते रद्द कर दिए वहीं न जाने क्यों इस कम्पनी से समझौता कर लिया।
दुसरी सबसे बङी बात यह हुई की data collection का सारा कार्य तमाम NGOs को सौप दिया गया जिससे भारी मात्रा मे अवैध बंग्लादेशी नागरिकों ने गलत सूचना देकर आधार कार्ड प्राप्त कर लिए, यह गङबङी इतनी ज्यादा हुई कि एक अभियान के दौरान मुम्बई के केवल एक उपनगर में 56 बंग्लादेशी अवैध तरीके से आधार कार्ड बने हुए मिले।
इस भारी भरकम योजना के तहत सरकार ने बेवजह 4500 करोङ रुपये बर्बाद कर दिए, वहीं कई जगह यह भी आरोप लगा कि इस योजना में शामिल NGOs ने भारी वित्तीय अनियमितता की है।
जिन भी अवैध नागरिको ने आधार कार्ड बनवा लिये हैं वो भले ही अवैध क्यों न हों वो सरकारी सब्सिडी पाने के अधिकारी हो गये, सबसे बङा सत्य तो यह है की अवैध नागरिकों ने ही सबसे पहले आधार कार्ड बनवा लिए।
ये तो कुछ बाते थी आधार कार्ड की जिससे राष्ट्र की आर्थिक और खुफ़िया सुरक्षा दांव पर लग गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके जरुरी किए जाने के सरकार के अदूरदर्शी फैसले को रद्द कर दिया है।
नंदन नीलेकङी की यह योजना फ्लाप हो चुकी है। अब वह जल्द ही कांग्रेस मे शामिल होने जा रहें हैं और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस उन्हें सम्भवत: दक्षिण बंगलौर सीट से मैदान मे उतार सकती है।
• स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ
ज्यादा जानकारी के लिए निम्न लिंक पढें-.
मीडिया रिपोर्ट - 10 अक्टुबर
http://www.indianexpress.com/news/is-he-joining-congress--nilekani-says-possibly/1171037/
http://www.deccanherald.com/content/212980/how-does-govt-justify-aadhaar.html/

मंगलवार, 24 सितंबर 2013

सेंधा नमक

स्वास्थ्यप्रद और निरापद है सेंधा नमक 
साधारण या आयोडीन युक्त नमक काफ़ी तेज होता है जिसके सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर, चर्म रोग, फेफड़ा, नेत्र रोग, मोटापा, शरीर में जकड़न सहित बीस घातक बीमारियां होती हैं। पांच हजार साल पुरानी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी भोजन में सेंधे नमक के ही इस्तेमाल की सलाह दी गयी है। भोजन में नमक व मसाले का प्रयोग भारत, नेपाल, चीन, बांगलादेश और पाकिस्तान में अधिक होता है। आजकल बाजार में ज्यादातर समुद्री जल से तैयार नमक ही मिलता है। 
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और समाज सेवी राजीव भाई दीक्षित का कहना है की समुद्री नमक तो अपने आप में बहुत खतरनाक है लेकिन उसमे आयोडिन मिलाकर उसे और जहरीला बना दिया जाता है। आयोडिन की शरीर में मे अधिक मात्रा जाने से नपुंसकता जैसा गंभीर रोग हो जाना मामूली बात है। प्राकृतिक नमक हमारे शरीर के लिये बहुत जरूरी है। इसके बावजूद हम सब घटिया किस्म का आयोडिन मिला हुआ समुद्री नमक खाते हैं। यह शायद आश्चर्यजनक लगे, पर यह वास्तविकता है ।नमक विशेषज्ञ एनके भारद्वाज का कहना है कि भारत मे अधिकांश लोग समुद्र से बना नमक खाते हैं जो कि शरीर के लिए हानिकारक और जहर के समान है। सेंधा नमक सर्वोत्तम है, जो पहाड़ी नमक है । अहमदाबाद के प्रख्यात वैद्य मुकेश पानेरी अनुसार आयुर्वेद की बहुत सी दवाइयों मे सेंधा नमक उपयोग होता है। आम तौर से उपयोग मे लाये जाने वाले समुद्री नमक से उच्च रक्तचाप, डाइबिटीज़, लकवा आदि गंभीर बीमारियों का भय रहता है। इसके विपरीत सेंधा नमक उपयोग करने से रक्तचाप पर नियन्त्रण रहता है। इसकी शुद्धता के कारण ही इसका उपयोग व्रत के भोजन मे होता है।
मुग़ल काल में खोदा गया पाकिस्तानी पंजाब में खेवड़ा नमक खान
में यह नमक केपत्थर से घिरा कमरा। (सौजन्य: विकी पीडिया) 
ऐतिहासिक रूप से पूरे उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप में खनिज पत्थर के नमक को 'सेंधा नमक' या 'सैन्धव नमक' कहा जाता है जिसका मतलब है 'सिंध या सिन्धु के इलाक़े से आया हुआ'। अक्सर यह नमक इसी खान से आया करता था। सेंधे नमक को 'लाहौरी नमक' भी कहा जाता है क्योंकि यह व्यापारिक रूप से अक्सर लाहौर से होते हुए पूरे उत्तर भारत में बेचा जाता था।
भारत मे 1930 से पहले कोई भी समुद्री नमक नहीं खाता था। विदेशी कंपनीयां भारत मे नमक के व्यापार मे आज़ादी के पहले से उतरी हुई हैं,उनके कहने पर ही भारत के अँग्रेजी प्रशासन द्वारा भारत की भोली-भली जनता को आयोडिन मिलाकर समुद्री नमक खिलाया जा रहा है। सिर्फ आयोडीन के चक्कर में ज्यादा नमक खाना समझदारी नहीं है, क्योंकि आयोडीन हमें आलू, अरबी के साथ-साथ हरी सब्जियों से भी मिल जाता है।

साधारण या आयोडीन युक्त नमक काफ़ी तेज होता है जिसके सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर, चर्म रोग, फेफड़ा, नेत्र रोग, मोटापा, शरीर में जकड़न सहित बीस घातक बीमारियां होती हैं। पांच हजार साल पुरानी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी भोजन में सेंधे नमक के ही इस्तेमाल की सलाह दी गयी है। भोजन में नमक व मसाले का प्रयोग भारत, नेपाल, चीन, बांगलादेश और पाकिस्तान में अधिक होता है। आजकल बाजार में ज्यादातर समुद्री जल से तैयार नमक ही मिलता है। जबकि 1960 के दशक में देश में लाहौरी नमक खूब मिलता था। यहां तक कि राशन की दुकानों पर भी इसी नमक का वितरण किया जाता था। यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। समुद्री नमक के बजाय सेंधे नमक का प्रयोग होना चाहिए। समुद्री नमक के कारण उच्च रक्तचाप की संभावना बनती है। दिल की बीमारी भी संभव है। हार्टअटैक का खतरा कम करने के लिए चिकित्सक हमेशा भोजन में नमक कम मात्रा में लेने की सलाह देते हैं।
सेंधे नमक का क्रिस्टल (विकी पीडिया) 
यह सफ़ेद और लाल रंग मे पाया जाता है। सफ़ेद रंग वाला नमक उत्तम होता है। यह ह्रदय के लिये उत्तम, दीपन और पाचन में मददगार, त्रिदोष शामक, शीतवीर्य अर्थात ठंडी तासीर वाला, पचने मे हल्का है । इससे पाचक रस बढ़ते हैं। सबसे बडी समस्या है कि भारत मे सेंधा नमक काफ़ी कम मात्रा में पैदा होता है और वह भी शुद्ध नहीं होता। भारत में खाया जाने वाला ८० प्रतिशत नमक समुद्री नमक है, १५ प्रतिशत जमीनी और केवल पांच प्रतिशत पहाड़ी यानि कि सेंधा नमक। सबसे अधिक सेंधा नमक पाकिस्तान के मुल्तान की पहडि़यों में पाया जाता है।
मौसमी खाँसी के लिए सेंधे नमक की बड़ी सी डली को चिमटे से पकड़कर आग पर, गैस पर या तवे पर अच्छी तरह गर्म कर लें। जब लाल होने लगे तब गर्म डली को तुरंत आधा कप पानी में डुबोकर निकाल लें और नमकीन गर्म पानी को एक ही बार में पी जाएँ। ऐसा नमकीन पानी सोते समय लगातार दो-तीन दिन पीने से खाँसी, विशेषकर बलगमी खाँसी से आराम मिलता है। नमक की डली को सुखाकर रख लें एक ही डली का बार बार प्रयोग किया जा सकता है। किसी योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श भी ले लें। 
रक्त विकार आदि के रोग जिसमे नमक खाने को मना हो उसमे भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह पित्त नाशक और आंखों के लिये हितकारी है। यह दस्त, कृमिजन्य रोगों और रह्युमेटिज्म मे काफ़ी उपयोगी होता है। सेंधे नमक के विशिष्ठ योग- हिंग्वाष्टक चूर्ण, लवण भास्कर और शंखवटी इसके कुछ विशिष्ठ योग हैं ।

सोमवार, 23 सितंबर 2013

बे-आधार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा

जरूरी नहीं है आधार कार्ड बनाना


नई दिल्लीअब हर नागरिक को आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं है। आधार कार्ड बनवाने- न बनवाने का फैसला लोगों की इच्छा पर निर्भर है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक विशेष फैसले में केंद्र और राज्य सरकारों से कहा है कि आवश्यक सेवाओं जैसे एलपीजी कनेक्शन, टेलीफोन वगैरह के लिये आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि किसी भी अवैध व्यक्ति का आधार कार्ड न बने। 
एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया। सबसे ज्यादा भ्रम की स्थिति एलपीजी के मसले पर ही थी जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब दूर हो गई है। एलपीजी के लिए आधार कार्ड होना जरूरी नहीं। 
पहले कहा जा रहा था कि रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी आधार कार्ड से जुड़े आपके बैंक एकाउंट में आएगी। जब आपने आधार कार्ड बनवाकर अपने बैंक अकाउंट से उसे लिंक कराया होगा तभी सब्सिडी की राशि तभी एकाउंट में आएगी। यह बात भी कही जा रही रही थी कि आधार कार्ड न होने पर ग्राहक को बाज़ार भाव पर गैस सिलेण्डर खरीदना पड़ेगा। 
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी साफ तौर पर कहा था कि सरकारी सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में कहा था कि सब्सिडी वाली किसी भी सरकारी योजना के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं बनाया गया है। 
लेकिन सरकार अपनी कई योजनाओं को पहले ही आधार कार्ड से जोड़ चुकी है। ऐसे में सरकार का यह कहना कि इसे बनवाना लोगों की इच्छा पर है उस पर कई सवाल उठते हैं। मोबाइल द्वारा गैस बुकिंग के दौरान आधार कार्ड सम्बन्धी सन्देश ने भी लोगों को परेशान कर दिया था।
लिन्क देखें-  बैंक अकाउंट के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं   अब बाघों का भी बनेगा आधार कार्ड • रसोई गैस सब्सिडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं

बुधवार, 24 जुलाई 2013

तंदरुस्ती

लाइफ़बॉय है यहां तंदरुस्ती है कहाँ
दोस्तो यह कैसा मूर्खताभरा विज्ञापन प्राय: विदेशी कंपनी द्वारा टीवी पर दिखाया जाता है! लाइफ़बॉय है जहां तंदरुस्ती है वहाँ! इसका मतलब तंदरुस्ती लाइफ़बॉय से आ रही है? तो रोटी -पानी क्यूँ कर रहे हो भाई? खाना क्यूँ खा रहे हो? लाइफ़बॉय ही लगाओ तंदरुस्ती आती रहेगी। आप बताइए, तंदरुस्ती का साबुन लाइफ़बॉय हो सकता है? तंदरुस्ती का आधार दूध हो सकता है, दही हो सकता है, सब्जियाँ हो सकती हैं, चावल हो सकता है, दालें हो सकती हैं, मेवे हो सकते हैं।  यह लाइफ़बॉय कब से हुआ?
अब अकल की बात तो यही हैं न कि साबुन तंदरुस्ती का आधार नहीं होता लेकिन मूर्ख लोग फिर भी इसे खरीदते हैं। शायद आपको मालूम है लाइफ़बॉय दुनिया का सबसे घटिया साबुन है। दुनिया में 3 तरह के साबुन होते हैं। 
१. स्नान का साबुन  bath Soap
२. शौचालय/हाथ धोने का साबुन toilet Soap
३. जानवारो को नहलाने के लिए/कीटाणुनाशक साबुन  carbolic soap
लाइफ़बॉय सर्कावविदित कार्बोलिक साबुन है। कंपनी खुद इस बात को मानती है कि यह कार्बोलिक साबुन है।
यहाँ क्लिक कर जांचें- http://youtu.be/AOU3ZIrUiVM
यूरोप के देशों में लोग लाइफ़बॉय से कुते, बिल्लियां, गधों आदि जानवरों को नहलाते हैं। लेकिन भारत में ७ करोड़ लोग रोज़ लाइफ़बॉय  से नहाते है।
विदेशी कंपनिया देश में जो भी जहर बेचें लेकिन देश की भ्रष्ट सरकार और बिका हुआ मीडिया अपने मुँह में फ़ैवीकोल डाल कर बैठे हैं। इनको सिर्फ़ दूध,घी,मावा आदि में ही जहर नजर आता हैं। वो भी दिवाली या त्यौहारों के दिनों में तकि विदेशी कंपनियों के द्वारा बनायी चॉकलेट या अन्य विज्ञापित उत्पाद बिकें। इन कम्पनियों के उत्पादों के घटिया होने का प्रमाण देखना हो तो आप लाइफ़बॉय से नहाइए।  
नहाने के बाद अपनी बाजू पर नाखून से जरा सा रगड़ें। आप देखेंगे कि सफ़ेद रंग की एक लाइन खिंच गयी है।
ऐसा इसलिए हुआ इस लाइफ़बॉय के कैमिकल कचरे ने आपकी त्वचा की प्राकृतिक चिकनाहट (natural oil) को नष्ट कर दिया जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो गई। और इस तरह अपनी रूखी और बेजान त्वचा पर अगर आप बार-बार साबुन रगड़ते जाएंगे तो एक न एक दिन आपको दाद, छाजन, खुजली (eczema) आदि चर्म रोग हो सकते हैं। यह विदेशी कंपनी का जहर लाइफ़बॉय  हैं। 
पढ़े लिखे मूर्खों को कुछ नहीं पता, बस टीवी पर विज्ञापन देखा और उत्पाद को सूंघा और घर ले आए। उसके भीतर क्या है, जानने की कोशिश प्राय: ज्यादातर लोग नहीं करते। इस मामले में बच्चों और पत्नी की पसन्द और ज़िद भी खूब चलती है। और एक बात पर ध्यान दें- विज्ञापन मे बोलते है लाइफ़बॉय मैल मे छिपे कीटाणुओं को धो डालता है। यानी लाइफ़बॉय मैल को नहीं धोता, वह मैल मे छिपे कीटाणुओ को ही धो डालता है। मारता नहीं है सिर्फ़ धोता है इसका मतलब धो -पोंछ के उनको और तंदरुस्त बना देता है। 
कृपया जरूर इस लिंक पर क्लिक कर देखे और दिखाएं- https://www.youtube.com/watch?v=AOU3ZIrUiVM 
कुम्भ मेले में ’लाफ़बॉय’ का कमाल (फ़ोटो साभार)

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

हिन्दी

कहां गयी हिन्दी! 
आम आदमी के लिए उपलब्ध कराये गये बाबा रामदेव के ‘पतंजलि’ के उत्पाद हनी/शहद के दोनों ओर के लेबलों पर मात्र एक जगह हिन्दी का प्रयोग हुआ है, वह भी केवल पतंजलि के लोगो के रूप में।
मातृ भाषा की जय...वन्दे मातरम्!